NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, पत्नी और दोनों बच्चे घायल

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में CRPF जवान कंचन ठाकुर (40) की मौत हो गई। हादसा तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव के पास टेढ़का मोड़ पर हुआ। दुर्घटना में जवान की पत्नी, उनके छह वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी समेत छह अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

मृतक कंचन ठाकुर काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी भिखारी ठाकुर के पुत्र थे। वह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

तुतला भवानी धाम से लौटते समय हादसा

जानकारी के अनुसार, कंचन ठाकुर शनिवार सुबह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ तिलौथू स्थित मां तुतला भवानी धाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद परिवार टेंपो से घर लौट रहा था। इसी दौरान निमियाडीह गांव के पास टेढ़का मोड़ पर सामने से आ रही एक बोलेरो से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो उछलकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पत्नी और दोनों बच्चे भी घायल

दुर्घटना में कंचन ठाकुर की पत्नी, छह वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री समेत टेंपो में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद CRPF जवान कंचन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में परिवार के तीन सदस्यों के घायल होने से गांव में भी मातम का माहौल है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने पर तिलौथू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page