8th Pay Commission Salary Calculator for CAPF (2026)
8th Pay Commission salary calculator केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए है। CRPF, BSF, CISF, SSB, ITBP और Assam Rifles का रैंक चुनें, अपना बेसिक पे भरें और फिटमेंट फैक्टर बदलकर अनुमानित नई बेसिक व नेट सैलरी देखें। महंगाई भत्ता, मकान किराया, यात्रा भत्ता, राशन मनी, रिस्क अलाउंस और CGEGIS, RPS, CWF व WAF जैसी कटौती शामिल है। जिन्हें HRA या TPT नहीं मिलता, वे वह विकल्प बंद कर सकते हैं। फिटमेंट फैक्टर अभी आधिकारिक नहीं है, इसलिए नतीजा अनुमान है।
यह कैलकुलेटर किसे इस्तेमाल करना चाहिए?
CRPF, BSF, CISF, SSB, ITBP और Assam Rifles के सेवारत जवानों और अधिकारियों को।
फिटमेंट फैक्टर क्या है?
मौजूदा बेसिक को जिस संख्या से गुणा करके नई बेसिक बनती है। यह संख्या अभी अधिसूचित नहीं है।
नेट सैलरी में क्या जुड़ता और कटता है?
DA, HRA, TPT, राशन और रिस्क अलाउंस जुड़ सकते हैं। NPS/DCPS, CGHS, CGEGIS और रेजिमेंटल कटौती घटती है। आयकर शामिल नहीं है।
क्या यह आधिकारिक है?
नहीं। गणना में त्रुटि हो सकती है। वेतन या पेंशन के लिए अपनी पे स्लिप और सरकारी आदेश देखें।
