NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

छुट्टी से ड्यूटी लौट रहे CRPF जवान भूपेंद्र सिंह गुर्जर लापता, 25 अगस्त से मोबाइल बंद

धौलपुर/झारग्राम, 29 अगस्त 2026। छुट्टी पूरी कर पश्चिम बंगाल स्थित अपनी बटालियन के लिए रवाना हुए CRPF जवान भूपेंद्र सिंह गुर्जर के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। भूपेंद्र सिंह 24 अगस्त की शाम उत्कल एक्सप्रेस से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन 29 अगस्त तक वे अपनी 184वीं बटालियन, झारग्राम (पश्चिम बंगाल) नहीं पहुंचे हैं।

परिजनों के मुताबिक, 25 अगस्त की रात करीब 11:05 बजे भूपेंद्र सिंह ने परिवार से आखिरी बार फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने जल्द ही बटालियन पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

184वीं बटालियन में तैनात हैं भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह गुर्जर CRPF की 184वीं बटालियन में झारग्राम, पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बाबरखेड़ा, थाना सरायछोला के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार धौलपुर की मोहन कॉलोनी में रहता है।

24 अगस्त को छुट्टी से ड्यूटी के लिए निकले थे

परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र सिंह 24 अगस्त की शाम करीब 5 बजे छुट्टी पूरी करने के बाद उत्कल एक्सप्रेस से अपनी बटालियन के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान 25 अगस्त की रात परिवार से उनकी आखिरी बातचीत हुई।

उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे कुछ ही देर में अपनी बटालियन पहुंचने वाले हैं। लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। परिवार ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

बटालियन नहीं पहुंचने से बढ़ी चिंता

परिवार के मुताबिक, 29 अगस्त तक न तो भूपेंद्र सिंह से संपर्क हो सका है और न ही उनके बटालियन पहुंचने की पुष्टि हुई है। लंबा समय बीतने के कारण परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पुलिस और आमजन से मदद की अपील

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को भूपेंद्र सिंह गुर्जर के बारे में कोई जानकारी मिले या उन्हें कहीं देखा गया हो, तो तत्काल पुलिस या उनके परिवार को सूचना दें।

जानकारी थाना निहालगंज, धौलपुर या धौलपुर पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी जा सकती है।

संपर्क नंबर:
📞 9667691636
📞 9414945914
📞 8875390505
📞 85096081253
📞 8386876989

परिवार को उम्मीद है कि किसी भी व्यक्ति को मिली छोटी-सी जानकारी भी भूपेंद्र सिंह तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page