NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

ITBP NEWS

पटना अस्पताल में ITBP सब इंस्पेक्टर ने वॉशरूम की खिड़की से कूदकर की आत्महत्या, 3 जून से हॉस्पिटल में थे भर्ती

पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के एक सब इंस्पेक्टर ने अस्पताल के वॉशरूम की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है।

वह आईटीबीपी के टेलीकॉम डिपार्टमेंट में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सारण जिले के जलालपुर में थी।

बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण पहले उन्‍हें फुलवारीशरीफ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से एशियन अस्पताल रेफर किया गया। 

सूत्रों के अनुसार विजय सिंह की देखरेख के लिए एक जवान को भी साथ रखा गया था। शनिवार को वह वाशरूम जाने की बात कहकर गए।

इसी दौरान अंदर से गेट बंद कर लिया और फिर वॉशरूम की खिड़की से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ जुट गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति कैसी थी, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी। जानकारी के अनुसार शनिवार को विजय सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page