NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

सुपौल में ट्रेनिंग के दौरान SSB जवान की मौत, टीयर गैस हैंडलिंग सेशन के दौरान बेहोश होकर गिरे

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में ट्रेनिंग ले रहे एक 25 वर्षीय कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के भमरोली अहीर गांव निवासी प्रमोद यादव का पुत्र थे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात RTC में टीयर गैस के इस्तेमाल और हैंडलिंग को लेकर ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान अभिषेक अचानक बेहोश होकर गिर पड़े । ट्रेनिंग सेंटर के कर्मियों ने तुरंत उसे निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक SSB में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और सुपौल स्थित सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे थे

किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कांस्टेबल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।”

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page