NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

किशनगंज में ऑन ड्यूटी SSB जवान ने की आत्महत्या, वीडियो कॉल पर बात करते हुए सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

किशनगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय चैन मंडल के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाला था।

घटना ठाकुरगंज स्थित SSB 19वीं बटालियन कैंप की है। जानकारी के मुताबिक चैन मंडल शनिवार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक संतरी ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। SSB अधिकारियों के अनुसार घटना रात 12 से 3 बजे के बीच की है।

वीडियो कॉल पर था, अफेयर की आशंका
बताया जा रहा है कि जिस वक्त जवान ने यह कदम उठाया, वह किसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके से जवान का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

बारिश के कारण नहीं सुनाई दी गोली की आवाज
थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी, जिस कारण गोली की आवाज दब गई। सुबह करीब 3 बजे जब दूसरा जवान ड्यूटी बदलने पहुंचा, तब उसे जवान का शव पड़ा मिला, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।

जवान की राइफल उसके पास ही पड़ी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है।

2 दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था
जानकारी के मुताबिक चैन मंडल 2024 में SSB में भर्ती हुआ था और एक साल की ट्रेनिंग के बाद 2025 में उसकी पोस्टिंग किशनगंज में हुई थी। वह पारिवारिक कारणों से छुट्टी पर घर गया था और दो दिन पहले ही वापस लौटकर ड्यूटी जॉइन की थी।

पुलिस और SSB दोनों मामले की जांच कर रहे हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page