NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

CRPF में छुट्टी को लेकर सख्त निर्देश: DG या वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे पर जवानों की मंजूर छुट्टी रद्द नहीं होगी

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जवानों की छुट्टियों को लेकर मुख्यालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। 27 अगस्त 2026 को DIG (Welfare) की ओर से जारी आदेश में सभी formations को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि DG CRPF या किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी के दौरे के कारण किसी भी परिस्थिति में बल personnel की पहले से स्वीकृत छुट्टी को रद्द, संशोधित या वापस नहीं लिया जाए।

CRPF मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस संबंध में 5 जनवरी 2026 और 5 मई 2026 को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कुछ यूनिटों और कार्यालयों द्वारा इन निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किए जाने पर दोबारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारी के दौरे को छुट्टी रद्द करने का आधार नहीं बनाया जाएगा

27 अगस्त के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी स्टेशन पर DG CRPF अथवा किसी अन्य Senior Officer के दौरे को आधार बनाकर जवानों की स्वीकृत छुट्टी रद्द या उसमें बदलाव नहीं किया जाएगा।

निर्देश में “in any circumstances” पर विशेष जोर दिया गया है। यानी वरिष्ठ अधिकारियों की यात्रा को किसी भी परिस्थिति में जवान की मंजूर छुट्टी में cancellation या modification का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

पहले जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

DIG (Welfare) की ओर से जारी आदेश में 5 जनवरी और 5 मई 2026 को जारी पूर्व निर्देशों को सभी formations को सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

CRPF मुख्यालय का यह निर्देश जवानों के leave planning और welfare के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जवानों को पहले से स्वीकृत छुट्टी के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाने में अधिक निश्चितता मिल सकती है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page