NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

CBI ने CISF के RPAO रांची के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा । Head Constable के TA/CEA बिल के नाम पर वसूली।

CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CISF के Regional Pay & Accounts Office (RPAO), MHA, रांची के तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अधिकारियों में एक सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर और दो असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

CBI के अनुसार 26.08.2026 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल, CISF, NTPC प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने शिकायत की थी कि उसके बिलों के भुगतान के लिए RPAO रांची के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं।

जवान ने अपने Travelling Allowance (TA) बिल, Children Education Allowance (CEA) बिल और अन्य भत्तों के भुगतान के लिए बिल लगाए थे, जिसके लिए अधिकारियों ने पैसे की मांग की।

CBI ने बिछाया जाल

शिकायत के बाद CBI ने 27.08.2026 को RPAO, CISF, रांची में जाल बिछाया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपी अधिकारियों को शिकायतकर्ता से 48,400 रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से पूरी रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

CBI ने आरोपियों से जुड़े रांची और धनबाद में 5 ठिकानों पर तलाशी भी शुरू की है। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी भी जब्त की गई है।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कल यानी 28.08.2026 को सक्षम कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह घटना CAPF जवानों के वेतन-भत्तों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करती है, जहां अपना ही हक का पैसा लेने के लिए जवानों को रिश्वत देनी पड़ रही है।


Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page