NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

ITBP NEWS

ड्यूटी के दौरान ITBP जवान अजय सिंह का हृदयाघात से निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

कागारौल। क्षेत्र के बैमन गांव के निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान अजय सिंह का सोमवार को पंचकूला में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। मंगलवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के साथ-साथ गांव वासियों की आंखें नम हो गईं और हर कोई अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा।

परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे अजय सिंह के बड़े भाई एवं सेवानिवृत्त फौजी चंद्रपाल को यूनिट की ओर से फोन कर उनकी तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत पंचकूला के लिए रवाना हुए, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें जवान के निधन की दुखद खबर मिली।

अजय सिंह अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, 13 वर्षीय पुत्र आदित्य और 8 वर्षीय छोटे बेटे को छोड़ गए हैं। पिता के असमय निधन से दोनों बच्चे सदमे में नजर आए, वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में शोक की लहर फैल गई और हर व्यक्ति परिवार को ढांढस बंधाता दिखाई दिया।

मंगलवार को गांव में उनकी निजी जमीन पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम सलामी दी। बड़े पुत्र आदित्य ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस भावुक क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं।

अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेता ब्रजेश चाहर तथा भाजपा सांसद के भाई प्रमोद चाहर ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भरत सिंह, जवाहर सिंह, धीरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page