BSF जवानों के लिए विभागीय लोन लेना हुआ और भी आसान; अब पूरी सेवा में 5 बार उठा सकेंगे लाभ।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपने जवानों को आर्थिक मजबूती देने के लिए लोन के नियमों में बड़ी ढील दी है। महानिदेशक BSF के अनुमोदन के बाद जारी आदेश के अनुसार, अब राजपत्रित (GOs) और गैर-राजपत्रित (NGOs) अधिकारी अपनी पूरी सेवा के दौरान 5 बार लोन ले सकते हैं।
इसके साथ ही, दो लोन के बीच का न्यूनतम समय अंतराल घटाकर अब सिर्फ 6 महीने कर दिया गया है। विशेष मामलों में, संबंधित कार्यालय प्रमुख (HOO) को नियमों में ढील देने का अधिकार भी दिया गया है।


