CGHS Delhi-NCR New Eye Hospital List 2026: 23 नए आई सेंटर शामिल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) ने दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लाभार्थियों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 निजी नेत्र चिकित्सा केंद्रों (Exclusive Eye Care Centres) को नए सिरे से पैनल में शामिल किया है। इस संबंध में CGHS मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सूचीबद्ध सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पैनल तीन वर्ष की अवधि तक प्रभावी रहेगा। इन अस्पतालों को CGHS द्वारा निर्धारित सभी नियमों, शर्तों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही, केवल उन्हीं जांचों और उपचार प्रक्रियाओं पर NABH/NABL दरों का दावा किया जा सकेगा, जिनके लिए संबंधित संस्थान मान्यता प्राप्त होंगे।





