NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

जम्मू रेलवे स्टेशन पर accidental fire में CISF जवान घायल

जम्मू, 2 जून। जम्मू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान दुर्घटनावश हुई फायरिंग में घायल हो गए। घायल जवान की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस INSAS राइफल से अचानक गोली चल गई, जिससे उनके पैर में चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा हथियार से गलती से गोली चलने के कारण हुआ। फिलहाल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page