NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

बिलासपुर में CRPF आरक्षक का शव पेड़ से लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र के भरनी की है, जहां CRPF कैंप में तैनात आरक्षक का शव केंद्रीय विद्यालय के पास शनिवार को मिला।

मृतक की पहचान जयप्रकाश गहिर (33) के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम खरबहाली का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश पिछले करीब 15 वर्षों से भरनी स्थित CRPF कैंप में तैनात था।

ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप से हुआ था लापता

सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के अनुसार, जयप्रकाश ने शुक्रवार सुबह अपनी ड्यूटी पूरी की थी। इसके बाद वह कैंप से लापता हो गया। बताया गया कि वह अपने घर भी नहीं पहुंचा था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घर में किसी बात को लेकर विवाद के बाद उसके बाहर निकलने की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना से उसका संबंध अभी स्पष्ट नहीं है।

केंद्रीय विद्यालय के पास मिला शव

शनिवार को भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास कुछ लोगों ने एक पेड़ पर जयप्रकाश का शव लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। CRPF के अधिकारी और जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page