NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

बलिया में सेवानिवृत्त CRPF जवान की चाकू से हत्या, भाई गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गाली-गलौज का विरोध करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में बृहस्पतिवार रात पट्टीदारों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में सेवानिवृत्त CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई मंजेश बहादुर सिंह (36) गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के बाद पुलिस ने अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, मामले में शीला सिंह, खुशी सिंह और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गिरीश सिंह और रामकरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

गाली देने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, अमरेश बहादुर सिंह अपने भाई मंजेश के साथ गांव में डेयरी फार्म पर मौजूद थे। इसी दौरान पट्टीदार रामकरण सिंह वहां से गुजरते हुए कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहा था। मंजेश ने इसका कारण पूछा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि रामकरण सिंह और उसके परिवार के लोगों ने मंजेश पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर डेयरी से अमरेश बाहर आए। उनकी बेटियां भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद हमलावरों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान अमरेश की मौत

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए अमरेश को मऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मंजेश को भी प्राथमिक उपचार के बाद मऊ ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

मऊ में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को अमरेश का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

गांव में पुलिस तैनात

शुक्रवार को एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन से सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया है।

घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अमरेश की पुत्री की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page