NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

फाजिल्का में दिल दहला देने वाली वारदात: फिरोजाबाद के BSF जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या

फिरोजाबाद / फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का स्थित बीएसएफ कैंपस में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई है। सरकारी क्वार्टर में रह रहे BSF जवान ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह बच्चों ने माता-पिता के शव देखे तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे।

मृतक जवान की पहचान थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सांती निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दिनेश BSF में आरक्षी के पद पर तैनात थे और उनकी पोस्टिंग फाजिल्का में थी।

क्वार्टर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे
दिनेश कुमार बीएसएफ कैंपस के सरकारी क्वार्टर में 36 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी, 12 वर्षीय बेटी अनुष्का बघेल और 7 वर्षीय बेटे जयादित्य बघेल के साथ रह रहे थे। बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और जवान ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, फिर खुद आत्महत्या कर ली।

गुरुवार सुबह बेटी की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी।

6 महीने पहले ही परिवार को साथ ले गए थे
परिजनों के मुताबिक दिनेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी गांव में ही एक निजी स्कूल में टीचर थीं। करीब 6 महीने पहले ही दिनेश उन्हें बच्चों समेत फाजिल्का साथ ले गए थे। परिवार के लोगों का कहना है कि दिनेश ने कभी किसी तरह के पारिवारिक विवाद या परेशानी का जिक्र नहीं किया था। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सांती गांव में रह रहे परिजन फाजिल्का के लिए रवाना हो गए।

पुलिस बोली – कारण स्पष्ट नहीं
मक्खनपुर थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह BSF अधिकारियों से घटना की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और BSF मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page