NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

दिल्ली पुलिस फिजिकल देने जा रहे CISF जवान की ट्रेन हादसे में मौत, अलीगढ़ में हादसा

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान टप्पल क्षेत्र के गांव सालपुर निवासी विवेक डागुर (23) के रूप में हुई है। विवेक ओडिशा में CISF में तैनात थे और दिल्ली पुलिस की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय विवेक हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

दिल्ली पुलिस की फिजिकल परीक्षा देने आ रहे थे विवेक

विवेक डागुर पुत्र गुलवीर डागुर दो भाइयों में बड़े थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली पुलिस की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए ओडिशा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय उनके साथ हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई।

छोटा भाई भी CISF में, चेन्नई में कर रहा प्रशिक्षण

विवेक के छोटे भाई अभिषेक डागुर भी करीब छह महीने पहले CISF में भर्ती हुए हैं और वर्तमान में चेन्नई में प्रशिक्षण ले रहे हैं। भाई के साथ हुए हादसे की जानकारी से अनजान अभिषेक गांव के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं, परिजनों को घटना की जानकारी देने की प्रक्रिया भी चल रही है।

गांव में शोक की लहर

विवेक की मौत की खबर से सालपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही गांव के जवान जितेंद्र शर्मा की विमान हादसे में मौत हुई थी। ग्रामीण अभी उस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि विवेक डागुर की ट्रेन हादसे में मौत की खबर ने पूरे गांव को एक बार फिर गमगीन कर दिया।

परिवार और ग्रामीणों के लिए महज 23 वर्ष की उम्र में एक होनहार जवान की इस तरह हुई मौत बेहद पीड़ादायक है। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page