NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

सीधी में शर्मनाक घटना: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में CRPF इंस्पेक्टर गिरफ्तार

सीधी, मध्य प्रदेश: जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम ताला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में इंस्पेक्टर पद पर तैनात 59 वर्षीय व्यक्ति पर करीब चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सीधी जिला जेल भेज दिया गया।

बच्ची ने घर पहुंचकर मां को बताई घटना

परिजनों के अनुसार, घटना 14 अगस्त को ग्राम ताला में हुई। आरोप है कि गांव निवासी वंश बहादुर सिंह, पिता इंद्रभान सिंह बघेल, ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई।

परिजनों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर 15 अगस्त को मझौली थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा एच के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को सीधी जिला जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस ने कही सख्त कार्रवाई की बात

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस द्वारा साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page