NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

CRPF जवान सुरेश कुमार का निधन, ड्यूटी पर लौटने से पहले बिगड़ी तबीयत

झुंझुनूं जिले के पचेरी थाना क्षेत्र स्थित निहालोठ की ढाणी निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान सुरेश कुमार का निधन हो गया। सुरेश कुमार श्रीनगर में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। सोमवार को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजन उन्हें उपचार के लिए नारनौल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। हालांकि जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। जवान के निधन की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुरेश कुमार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि एक बेटा लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है और दूसरा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

ग्रामीणों ने सुरेश कुमार को कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन से निहालोठ की ढाणी सहित आसपास के गांवों में गहरा शोक व्याप्त है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page