NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CENTRAL GOVERNMENT EMPLOYEES NEWS

CGHS ने दिल्ली-एनसीआर के 190 मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों को किया पैनल में शामिल, देखें लिस्ट

नई दिल्ली, 12 जून 2026। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 190 नए मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों को CGHS पैनल में शामिल करने की घोषणा की है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 जून 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, इन अस्पतालों का पैनल में शामिल होना तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब CGHS लाभार्थी इन अस्पतालों में निर्धारित नियमों और पैकेज दरों के अनुसार उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों का पैनल में बने रहना समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और शर्तों के अनुपालन पर निर्भर करेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अस्पताल केवल उन्हीं जांचों और उपचार प्रक्रियाओं के लिए NABH/NABL दरों का दावा कर सकेंगे, जिनके लिए उन्हें मान्यता प्राप्त है।

नए पैनल में शामिल अस्पतालों में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के कई प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं। इनमें फोर्टिस, मैक्स, यशोदा, कैलाश, सरोज, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेट्रो हॉस्पिटल सहित कई अन्य स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page