NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

करहल: छुट्टी पर आए BSF जवान ने पत्नी की फावड़े से हमला कर की हत्या , 9 साल के बेटे ने देखा शव

करहल, मैनपुरी: करहल क्षेत्र के नगला देवजीत गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद के बाद छुट्टी पर आए BSF जवान ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी जवान बरामदे में जाकर सो गया। रविवार सुबह 9 वर्षीय बेटे ने मां का खून से लथपथ शव देखकर चीख मचाई।

क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के नगला देवजीत निवासी संजेश यादव BSF में जवान हैं और इनकी तैनाती जम्मू में है। गांव में 32 वर्षीय पत्नी नीतू और 9 वर्षीय पुत्र निखिल के साथ रहते थे। संजेश 10 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।

शनिवार रात खाना खाने के बाद दंपती कमरे में सोने चले गए और बेटा निखिल आंगन में चारपाई पर सो रहा था। रात में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

मायके पक्ष का आरोप है कि नीतू के सो जाने के बाद संजेश आंगन में रखा फावड़ा उठाकर लाया और सोते समय नीतू के सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर के बाहर बरामदे में आकर सो गया।

रविवार सुबह करीब 8 बजे निखिल जब कमरे में पहुंचा तो मां को खून से सना देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और फिर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने संजेश को पकड़कर जमकर पिटाई की।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटे ने बताया विवाद और नशे की बात
सूचना पर करहल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ से संजेश को छुड़ाने के दौरान पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई।

इंस्पेक्टर ने जब बेटे निखिल से पूछा तो उसने बताया कि रात में मम्मी-पापा के बीच विवाद हुआ था और दोनों नशे की हालत में थे। इसके बाद वह सो गया और सुबह उठकर देखा तो मम्मी की हत्या हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी संजेश को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

4 साल पहले भी हुआ था विवाद, दहेज उत्पीड़न का आरोप
मृतका के भाई नवनीत निवासी नगला झाल कुर्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 2012 में नीतू की शादी संजेश से हुई थी। शादी के बाद से ही संजेश और उसकी बहन रेखा यादव निवासी चनेहटी, थाना भरथना इटावा नीतू को प्रताड़ित करते थे।

4 साल पहले भी संजेश ने मारपीट की थी, जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। समझौते के बाद नीतू को वापस भेजा गया था। भाई का आरोप है कि शनिवार रात संजेश और उसकी बहन रेखा ने मिलकर नीतू की हत्या की है।

पुलिस का बयान
एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया, “संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि पति द्वारा ही महिला की हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

नोट: यह घटना व्यक्तिगत पारिवारिक विवाद का मामला है। इसका BSF बल या उसकी सेवा से कोई संबंध नहीं है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page