CISF के उप कमांडेंट निर्भय सिंह निलंबित, नासिक रिजर्व बटालियन में किया गया तबादला
बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप कमांडेंट के पद पर तैनात निर्भय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निर्भय सिंह पूर्व में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की CISF इकाई में उप कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती गुजरात के वडोदरा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की इकाई में थी।
जानकारी के मुताबिक, निर्भय सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच चल रही है। विभागीय जांच की प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए CISF मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से उन्हें निलंबित करते हुए 11 रिजर्व बटालियन, नासिक में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है।
निलंबन अवधि में नासिक में रहना होगा
मुख्यालय के आदेश के अनुसार, निर्भय सिंह निलंबन की अवधि तक नासिक में ही पदस्थापित रहेंगे। उन्हें संबंधित इकाई से CISF मुख्यालय की अनुमति के बिना किसी अन्य स्थान पर जाने या आने की अनुमति नहीं होगी।
निलंबन अवधि के दौरान उनके जीवन-यापन एवं गुजारा भत्ते के भुगतान को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में CISF मुख्यालय की ओर से आगे निर्णय लिए जाने की बात सामने आई है।
आरोपों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं
निर्भय सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों और विभागीय जांच से जुड़े विस्तृत तथ्यों का आधिकारिक रूप से अभी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के बीच उनका निलंबन और रिजर्व बटालियन में स्थानांतरण किया गया है।
निलंबन की खबर सामने आने के बाद CISF के अधिकारियों और कर्मियों के बीच मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर विभागीय जांच की आगे की कार्रवाई और उसके निष्कर्ष पर बनी हुई है।
नोट: इस मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही होगी।


Sir, pranam.
Sir, supreme court and CISF Hqrs have ordered for issue of liquor to retired CISF personnel and authorised CRPF,BSF,ITBP to issue liquor to the beneficials. But CRPF, BSF and ITBP are denied to issue liquor, so that we are facing lot of problems.
Request, to kindly look into the matter and justice to our retired CISF personnel through your esteemed organisation please. With best regards please.