NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

भोपाल में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान की खुदकुशी; मराठी में मिला सुसाइड नोट

भोपाल:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी (CSD) कैंप डिपो में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 36 वर्षीय जवान संदीप खरवाते ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे अन्य साथी उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन अधिक खून बहने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा।

रात 10 बजे हुई थी पत्नी से बात

मृतक जवान की पत्नी योंगेशवरी खरवाते ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे उनकी संदीप से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। उस वक्त संदीप ने कहा था कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। इसके बाद बुधवार तड़के करीब 4 बजे SSB अधिकारियों द्वारा उन्हें संदीप की मौत की सूचना दी गई।

मराठी में लिखा मिला सुसाइड नोट

जांच के दौरान पुलिस को मृतक जवान के पास से मराठी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के अनुसार, नोट के प्राथमिक विश्लेषण में सामने आया है कि संदीप ने व्यक्तिगत कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है और अपनी पत्नी से माफी भी मांगी है।

पुलिस की जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट को पूरी तरह समझने के लिए आधिकारिक अनुवाद के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और मृतक के साथी जवानों व विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के पीछे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page