NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

छुट्टी पर घर आए CRPF हवलदार की करंट लगने से मौत, 29 अगस्त को लौटने वाले थे ड्यूटी

जहांगीरगंज। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में शनिवार को छुट्टी पर घर आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हवलदार की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद जवान के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय CRPF हवलदार जवाहिर इन दिनों कश्मीर में तैनात थे। वह करीब आठ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव रोशनपुर स्थित घर आए थे। शनिवार को वह घर के बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जवाहिर को मृत घोषित कर दिया।

29 अगस्त को वापस ड्यूटी पर जाने वाले थे

जवाहिर के पिता महंत यादव ने बताया कि उनका बेटा आठ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। वह 29 अगस्त को वापस ड्यूटी पर कश्मीर जाने की तैयारी कर रहा था। परिवार को क्या पता था कि छुट्टी के दौरान ही यह दर्दनाक हादसा उनकी जिंदगी बदल देगा।

जवान की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी रीना और उनकी दो बेटियों सृष्टि समेत अन्य बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद जहांगीरगंज थाना अध्यक्ष रितेश पांडे अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित CRPF बटालियन को दी और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

कश्मीर में देश की सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे CRPF जवान की छुट्टी के दौरान हुई इस आकस्मिक मौत से गांव में गम का माहौल है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page