NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

उत्तर 24 परगना में चुनावी हिंसा: BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, CISF जवान को लगी गोली

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर सोमवार को थम गया। इसी बीच चुनावी हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर 24 परगना जिले से सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना जगद्दल पुलिस स्टेशन के बाहर हुई, जहां दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। आरोप है कि झड़प के दौरान पत्थरबाजी, बमबाजी और गोलीबारी भी हुई। घटना के समय पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान मौके पर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, जगद्दल विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन सिंह और उनके बेटे भी मौजूद थे। इसी दौरान TMC और BJP समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया और बम फेंके गए, जिसके बाद गोलीबारी भी हुई। इस दौरान CISF के जवान पवन सिंह के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

भाटपारा से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने दावा किया कि विवाद की शुरुआत एक दिन पहले हुई थी, जब पार्टी की बैठक के दौरान TMC समर्थक पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत देने के बावजूद स्थिति नहीं संभली और अगले दिन मामला हिंसक हो गया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। चुनाव आयोग और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page