NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज स्थित BSF कैंप में लगी भीषण आग, ASI ज्योतिराम सिंह की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उपखंड के हिंगलगंज इलाके में स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से एक, सहायक उप निरीक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, हिंगलगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बांकड़ा इलाके में स्थित BSF की 77वीं बटालियन के कैंप में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कैंप परिसर के भीतर ईंधन (फ्यूल) रखने वाले कमरे में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

घटना के समय BSF के एएसआई ज्योतिराम सिंह कमरे के अंदर मौजूद थे। अचानक लगी आग के कारण वह बाहर निकल नहीं सके और आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी तथा हिंगलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कमरा पूरी तरह जल चुका था।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कमरे के अंदर से जवान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना से BSF कैंप में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page