NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

अमरोहा में दरोगा समेत 4 पर सामूहिक दुष्कर्म का केस, CRPF के निरीक्षक और हेड कांस्टेबल भी गिरफ्तार

अमरोहा: हरियाणा के फतेहाबाद निवासी एक युवती की शिकायत पर अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा समेत चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 21 सितंबर को अपनी महिला मित्र के कहने पर सोनीपत में मोहित नाम के युवक से मिली थी। आरोप है कि मोहित उसे अपनी कार से मेरठ ले गया, जहां उसका साथी लालाराम यादव भी कार में सवार हो गया। इसके बाद दोनों युवती को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में लेकर पहुंचे।

शिकायत के मुताबिक, हसनपुर कोतवाली के गेट पर दरोगा संजय तोमर सिविल कपड़ों में कार में सवार हो गए। इसके बाद सभी लोग झूलपुरी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे और वहां कमरा लिया।

युवती का आरोप है कि रात में खाना-पीना होने के बाद मोहित, लालाराम और दरोगा संजय तोमर उसके कमरे में जबरन घुस आए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया तो युवती ने उसे धक्का देकर बाहर कर दिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

पीड़िता ने कमरे के अंदर से मोबाइल फोन के जरिए पुलिस को सूचना दी। अगले दिन सुबह उसने हसनपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में मोहित सीआरपीएफ की 5वीं बटालियन, दिल्ली में हेड कांस्टेबल और लालाराम यादव सीआरपीएफ की 156वीं बटालियन, न्यू बोगाईगांव, असम में निरीक्षक है। अन्य दो आरोपियों में हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर और प्रमोद शामिल हैं।

एसपी अमरोहा लखन सिंह यादव ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ के साथ मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page