NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

त्रिपुरा में BSF जवान की ड्यूटी पोस्ट पर मौत, सर्विस हथियार से चली गोली; जांच शुरू

अगरतला/त्रिपुरा, 1 अक्टूबर: त्रिपुरा के पश्चिमी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने ड्यूटी पोस्ट पर अपने सर्विस हथियार से गोली चलाई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक घटना 1 अक्टूबर की सुबह करीब 5:45 बजे 42वीं बटालियन BSF के तेबारिया बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) के अंतर्गत गेट नंबर 52 के पास स्थित ड्यूटी पोस्ट पर हुई।

मृतक जवान की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह राजस्थान के दोसोड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी में घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और BSF अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तथा BSF की ओर से घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बताया गया है कि घटना एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र से संबंधित है, जबकि घटनास्थल लेफुंगा पुलिस थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में बताया जा रहा है।

फिलहाल मामले में आगे की जानकारी और आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page