NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

106 RAF में HRA रिकवरी ऑडिट के नाम पर वसूली करने वाले सीनियर अकाउंटेंट को CBI ने 14 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

जमशेदपुर/रांची। सुंदरनगर स्थित सीआरपीएफ की 106 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) बटालियन में ऑडिट के नाम पर चल रहे अवैध वसूली के खेल का सीबीआई ने भंडाफोड़ किया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) रांची की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने RAF की इंटरनल ऑडिट पार्टी (IAP) के सीनियर अकाउंटेंट सोनू कुमार को पटना में 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

HRA रिकवरी का डर दिखाकर मांगी थी 50 हजार की घूस

जमशेदपुर की 106 RAF बटालियन में इन दिनों CRPF की इंटरनल ऑडिट टीम जांच कर रही है। इसी दौरान IAP के सीनियर अकाउंटेंट सोनू कुमार ने बटालियन में तैनात हवलदार राकेश कुमार सिंह (निवासी – पूजा कुंज, बागान पाड़ा, गम्हरिया, आदित्यपुर) को बताया कि उन्हें HRA मद में 1 लाख 99 हजार 680 रुपये का अधिक भुगतान हो गया है।

आरोप है कि अकाउंटेंट ने डर दिखाया कि अगर यह आपत्ति ऑडिट रिपोर्ट में आ गई तो उनके वेतन से करीब 2 लाख रुपये की रिकवरी शुरू हो जाएगी। इस रिकवरी को रिपोर्ट से हटाने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में उसने हवलदार से 50 हजार रुपये की मांग की।

सीनियर के फोन के बाद शुरू हुआ खेल, 40 हजार में तय हुआ सौदा

हवलदार राकेश कुमार सिंह ने CBI को दी शिकायत में बताया कि पहले उनके सीनियर ASI बीके बेहूरा ने फोन कर कहा कि IAP का कर्मचारी सोनू कुमार उनसे बात करना चाहता है। इसके बाद सोनू ने सीधे संपर्क कर रिकवरी का हवाला देकर रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। बातचीत के बाद सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ, जिसकी पहली किस्त के तौर पर 14 हजार रुपये पटना में देने को कहा गया।

सत्यापन के बाद CBI ने बिछाया जाल

हवलदार ने इसकी लिखित शिकायत CBI रांची ACB में की। इंस्पेक्टर विमल सिंह ने गोपनीय सत्यापन किया तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद 16 सितंबर को FIR दर्ज की गई।

DSP कुलदीप के नेतृत्व में CBI की एक टीम को पटना भेजा गया। जैसे ही सोनू कुमार ने पटना स्थित अपने ठिकाने पर हवलदार से 14 हजार रुपये हाथ में लिए, टीम ने उसे धर दबोचा।

CBI आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची ला रही है। एजेंसी अब जमशेदपुर RAF कैंप में ऑडिट से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page