NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

कांकेर में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर दी जान

कांकेर (छत्तीसगढ़): सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने कैंप परिसर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कुहचे कैंप में हुई।

मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वे SSB की 28वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। परिवार उत्तर प्रदेश में ही रहता है।

कैंप सूत्रों के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। गोली चलने की आवाज के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SSB अधिकारी और अंतागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाई गई है। जवान के फोन की जांच की जाएगी। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “जवान के घातक कदम उठाने की सूचना हमें SSB कैंप से मिली है। बताया जा रहा है कि जवान आनंद प्रकाश तिवारी ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। अंतागढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।”

अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार से भी बात कर कारण पता लगाने की कोशिश करेगी।

(रिपोर्ट स्थानीय पुलिस और समाचार स्रोतों पर आधारित)

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page