NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

छुट्टी पर घर आए CRPF जवान ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान,जम्मू-कश्मीर में था तैनात

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके घर के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला की है।

मृतक की पहचान राजाराम प्रजापति के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 में CRPF में भर्ती हुआ था और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात था। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। परिजनों के अनुसार, घर आने के बाद उसका अपनी पत्नी से लगातार विवाद चल रहा था।

बताया गया कि बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद राजाराम रस्सी लेकर घर से बाहर निकला और पास के आम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। उसकी मां ने घटना देख शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि करीब छह माह पहले भी राजाराम ने पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहर सेवन कर लिया था। उस समय उसने एक वीडियो जारी कर पत्नी और ससुराल वालों पर पैसे मांगने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जहर सेवन की घटना के बाद राजाराम का करीब डेढ़ माह तक दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला था। स्वस्थ होने के बाद वह दोबारा ड्यूटी पर लौट गया था, लेकिन पारिवारिक विवाद जारी रहा।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page