NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रही सुरक्षा काफिले की बस दुर्घटनाग्रस्त, BSF के दो जवान घायल

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए जा रहे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को लेकर जा रही एक बस मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवानों से भरी बस जम्मू से अनंतनाग की ओर जा रही थी। रामबन जिले के पीराह क्षेत्र में बस पहले एक यात्री वाहन (मारुति एर्टिगा) से टकराई और उसके बाद सड़क पर चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।

हादसे में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) संजीत कुमार और हेड कांस्टेबल अरवीन कुमार घायल हो गए। दोनों जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क का एक हिस्सा आंशिक रूप से बंद होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। बाद में प्रशासन और पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page