CGHS ने दिल्ली-NCR में 140 नए डेंटल सेंटर पैनल में किए शामिल, देखें लिस्ट
CGHS के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 140 नए एक्सक्लूसिव डेंटल सेंटरों को पैनल में शामिल किया है। इस संबंध में CGHS मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा 27 मई 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, नव-एम्पैनल्ड डेंटल सेंटरों को तीन वर्षों की अवधि के लिए CGHS के तहत मान्यता प्रदान की गई है। इन केंद्रों में CGHS लाभार्थियों को विभिन्न दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ निर्धारित नियमों और दरों के अनुसार मिलेगा।
CGHS ने स्पष्ट किया है कि सूचीबद्ध स्वास्थ्य संस्थानों को 22 दिसंबर 2025 के कार्यालय ज्ञापन में निर्धारित सभी शर्तों एवं दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही, केवल उन्हीं जांचों और प्रक्रियाओं के लिए NABH/NABL मान्यता प्राप्त दरों का दावा किया जा सकेगा, जिनके लिए संबंधित संस्थान विधिवत मान्यता प्राप्त हैं।
नई सूची में दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित डेंटल क्लीनिक, डेंटल हॉस्पिटल और डेंटल कॉलेज शामिल किए गए हैं। इस फैसले से लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी।
CGHS अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य लाभार्थियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराना तथा दंत चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार करना है।

