NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से CRPF जवान ओमप्रकाश मीणा का निधन, तिरंगे में लौटा पार्थिव शरीर

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंगनोर गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ओमप्रकाश मीणा का उड़ीसा में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे क्षेत्र ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय ओमप्रकाश मीणा CRPF की 127वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल जीडी पद पर तैनात थे। मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।

गुरुवार दोपहर जवान का पार्थिव शरीर सिंगनोर गांव पहुंचा। गुढ़ागौड़जी से गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “ओमप्रकाश मीणा अमर रहें” के नारों के बीच अंतिम यात्रा निकली। दिल्ली-बवाना से पहुंची 55वीं बटालियन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

ओमप्रकाश मीणा स्वर्गीय मक्खनलाल मीणा के पुत्र थे और चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। परिवार में उनकी पत्नी अनुराधा देवी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बेटी आठवीं तथा बेटा पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत है। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर परिजन भावुक हो उठे।

अंतिम संस्कार के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज जवान के बेटे को सौंपा। बेटे द्वारा तिरंगे को सलाम करने का भावुक दृश्य उपस्थित लोगों की आंखें नम कर गया।

वर्ष 2011 में CRPF में भर्ती हुए ओमप्रकाश मीणा की प्रारंभिक ट्रेनिंग हैदराबाद के रंगारेड्डी में हुई थी। पहली पोस्टिंग भोपाल में मिली और बाद में उन्होंने श्रीनगर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दीं। हाल ही में उन्होंने हवलदार पद के लिए प्रशिक्षण पूरा किया था और प्रमोशन की प्रक्रिया में थे।

जवान की अचानक मौत के बाद ग्रामीणों में कम उम्र में बढ़ते हृदयाघात के मामलों को लेकर चर्चा रही। हालांकि चिकित्सकीय विशेषज्ञों ने कोविड टीकाकरण और हार्ट अटैक के मामलों के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की है।

अंत्येष्टि में विधायक भगवाना राम सैनी, सरपंच उम्मेद कुड़ी, डॉ. हरिसिंह गोदारा, एडवोकेट वीरेंद्र वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page