NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CAPF NEWS

CAPF जवानों के लिए छुट्टी ‘बेस पॉइंट’ सुविधा 2031 तक बढ़ी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश। जानें किन राज्यों में तैनात जवानों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के जवानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गृह मंत्रालय ने छुट्टी शुरू करने और समाप्त करने से जुड़े बेस प्वाइंट (Base Points) की सुविधा को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का फैसला किया है। इस संबंध में 16 अप्रैल 2026 को आधिकारिक कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को छुट्टी की शुरुआत और समाप्ति के लिए निर्धारित बेस प्वाइंट की सुविधा 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक जारी रहेगी। हालांकि यह व्यवस्था भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) पर लागू नहीं होगी।

किन स्थानों को बनाया गया बेस प्वाइंट

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में तीन प्रमुख बेस प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं—

1. गुवाहाटी:
नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में तैनात सभी यूनिट, सेक्टर और फ्रंटियर मुख्यालय के कर्मियों (CRPF को छोड़कर) को यह सुविधा मिलेगी।

2. दीमापुर:
मणिपुर और नागालैंड में तैनात CRPF की सभी यूनिटों के जवानों के लिए दीमापुर बेस प्वाइंट रहेगा।

3. जम्मू:
जम्मू-कश्मीर में तैनात यूनिट, सेक्टर मुख्यालय और फ्रंटियर मुख्यालय के कर्मियों के लिए जम्मू बेस प्वाइंट लागू रहेगा।

बेस पॉइंट की सुविधा का मुख्य उद्देश्य जवानों की छुट्टी की अवधि की गणना को सुगम बनाना है। दूर-दराज के इलाकों में तैनाती के कारण जवानों को अपने घर पहुँचने और वापस ड्यूटी पर लौटने में काफी समय लगता है। बेस पॉइंट सुविधा से उनकी छुट्टी इन निर्धारित स्थानों से शुरू और समाप्त मानी जाती है, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा में राहत मिलती है।

यह आदेश DoPT और गृह मंत्रालय के वित्त प्रभाग की सहमति से जारी किया गया है। इसकी प्रतियां सभी संबंधित बलों के महानिदेशकों (DGs) को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page