NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

SSB ने BHLI के साथ MoU साइन किया। अब जवानों और उनके परिवार को 7500+ होटलों में सरकारी दरों पर ठहरने की सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपने जवानों और अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण वेलफेयर पहल करते हुए Booking Hospitality & Leisure Infra (BHLI) LLP के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इस पहल के तहत अब SSB के सभी रैंक—कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक और उनके परिवारजन—देशभर के 200 से अधिक गंतव्यों पर 7500 से ज्यादा होटलों में सरकारी निर्धारित दरों पर ठहर सकेंगे।

इस पहल का नेतृत्व महानिदेशक संजय सिंघल (IPS) ने किया है। यह सुविधा आधिकारिक ड्यूटी के साथ-साथ व्यक्तिगत यात्राओं पर भी लागू होगी, जिससे जवानों को यात्रा के दौरान बेहतर और किफायती ठहरने की सुविधा मिलेगी।

इस MoU के तहत Taj Hotels, ITC Hotels, Oberoi Hotels, Marriott, Hyatt, Radisson और Lemon Tree Hotels जैसे कई प्रीमियम होटल ब्रांड्स शामिल हैं। इसके अलावा, SSB कर्मियों को अतिरिक्त सुविधाएं और विशेष प्रिविलेज भी प्रदान किए जाएंगे।

SSB प्रशासन का मानना है कि यह पहल जवानों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनके और उनके परिवार के लिए आरामदायक और सम्मानजनक ठहरने का अनुभव सुनिश्चित करेगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page