NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

दिल्ली विधानसभा में CRPF जवानों का सम्मान: अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने की वीरों की सराहना

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 103वीं बटालियन के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की। इस विशेष कार्यक्रम में जवानों के परिवारजन और बच्चे भी शामिल हुए। अध्यक्ष गुप्ता ने CRPF जवानों को देश की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ बताते हुए उनके साहस, अनुशासन और समर्पण की जमकर सराहना की।

अध्यक्ष गुप्ता ने कहा, “देश के सबसे चुनौतीपूर्ण सुरक्षा वातावरण में काम करते हुए CRPF के जवान अनुशासन, साहस और पेशेवराना अंदाज का उदाहरण पेश करते हैं। ये जवान देश की आंतरिक सुरक्षा की मजबूत नींव हैं।” उन्होंने CRPF की उग्रवाद, नक्सलवाद का मुकाबला करने, चुनाव ड्यूटी, महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में सहायता जैसी भूमिकाओं की प्रशंसा की। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में CRPF की भागीदारी को भी सराहा।खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा देने वाले जवानों का उल्लेख करते हुए गुप्ता ने उनके समर्पण को नमन किया।

कार्यक्रम में जवानों और उनके परिवारों को दिल्ली विधानसभा का गाइडेड टूर कराया गया। उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली, परंपराओं और 113 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक विरासत से अवगत कराया गया। विधानसभा की इमारत 1911 से जुड़ी है, जब दिल्ली को राजधानी बनाने की घोषणा हुई थी।अध्यक्ष ने जवानों को स्मृति चिह्न के रूप में ‘शताब्दी यात्रा – वीर विठ्ठलभाई पटेल’ नामक कॉफी टेबल बुक भेंट की, जिसमें 1925 से 2025 तक भारत की संसदीय यात्रा के दुर्लभ फोटो और दस्तावेज शामिल हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page