NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

CISF जवान ने परिजनों पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया, मां के साथ शामली कोतवाली में दी तहरीर

शामली। भूमि विवाद को लेकर एक CISF जवान अपनी मां के साथ शनिवार को शामली कोतवाली पहुंचा और परिजनों पर ही जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया। जवान ने बताया कि परिवार के कुछ लोग प्रॉपर्टी डीलरों की मदद से उसके हिस्से की जमीन हथियाने का प्रयास कर रहे हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव लिलौन निवासी अर्जुन सिंह CISF में तैनात हैं और फिलहाल जयपुर में सेवाएं दे रहे हैं। शनिवार को वह अपनी मां आनंदी के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि परिवार की करीब 28 बीघा पैतृक जमीन है, जिसके पांच हिस्सेदार हैं। आरोप है कि परिवार का ही एक पक्ष अपने हिस्से से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है और कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर विवाद बढ़ा रहा है।

जवान अर्जुन सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी उन्हें नौकरी से हटवाने, तथा झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि विपक्षियों को पहले दिए गए करीब 6 लाख रुपये भी वापस नहीं किए जा रहे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने विवादित जमीन पर पिलर भी गाड़ दिए, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

पीड़ित CISF जवान ने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page