NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

बिहार के किशनगंज में बनेगा CISF का ट्रेनिंग सेंटर(RTC),110 एकड़ जमीन को मंजूरी

बिहार के किशनगंज जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का प्रशिक्षण केंद्र (RTC) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जिले के पोठिया अंचल में 110 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले को राज्य के सुरक्षा ढांचे और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र में करीब एक हजार सीआईएसएफ जवानों को आधुनिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे न केवल सुरक्षा बलों की क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र किशनगंज की रणनीतिक महत्वता भी बढ़ेगी।

इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, साथ ही क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास तेज होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए हैं।

बताया जा रहा है कि केंद्र के निर्माण के बाद किशनगंज राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण केंद्रों में शामिल हो जाएगा, जिससे पूर्वी भारत में सुरक्षा बलों की प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page