NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

बलरामपुर में SSB जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 30 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली जवान की सरकारी राइफल से चली थी। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला माना है।

मृतक की पहचान मनीष कुमार (40) के रूप में हुई है। वह SSB की नौवीं बटालियन में तैनात थे और भारत-नेपाल सीमा स्थित सुतली नाका SSB चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे।

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के अनुसार, मनीष ने मंगलवार रात ड्यूटी की थी। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी सरकारी राइफल से गोली चली, जो उन्हें लग गई। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मनीष मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित SSB की नौवीं बटालियन के परिसर में रहते थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली।

SOURCE – ThePrint Hindi

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page