NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

कुलगाम में CRPF सब इंस्पेक्टर ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

श्रीनगर/कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक एसआई ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार को हुई, जिसकी पुष्टि अधिकारियों ने गुरुवार को की। इस घटना के बाद पूरी बटालियन में शोक का माहौल है।

मृतक जवान की पहचान सब इंस्पेक्टर वाई. चंद्रा रेड्डी के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे। वह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में तैनात सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन की ‘एफ’ कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को ड्यूटी के दौरान रेड्डी ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा।

सीआरपीएफ मुख्यालय ने जवान के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य श्रीनगर पहुंच रहे हैं। घटना के बाद 18वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

One thought on “कुलगाम में CRPF सब इंस्पेक्टर ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

  • Suresh kumar

    Sir,
    My name is Suresh Kumar, and I am from Telangana. In 2019, I was removed from service by the ITBP. Three days after I came home on leave, an FIR was registered against me. I would like to know whether I can file a case against the ITBP regarding my removal from service. Kindly advise me.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page