NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CAPF NEWS

हरियाणा में पूर्व CAPF जवानों के लिए बड़ी पहल, 10 जुलाई को लॉन्च होगी सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की वेबसाइट

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार का सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग (DSASWD) पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Ex-CAPF) कर्मियों और वीर नारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ 10 जुलाई 2026 को गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया जाएगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह होंगे, जो विभाग की वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान Ex-CAPF कर्मियों का ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा, जिससे उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

राज्य के सभी जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारियों को अधिक से अधिक Ex-CAPF कर्मियों और वीर नारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी किए जाएंगे तथा विभिन्न जिलों द्वारा पंजीकरण के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

समारोह के दौरान वीर नारियों का सम्मान भी किया जाएगा। विभाग की ओर से सभी अतिथियों के लिए चाय-नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। विभाग का मानना है कि नई वेबसाइट के माध्यम से पूर्व CAPF जवानों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और पंजीकरण संबंधी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेंगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page