NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

मैनपुरी में BSF जवान की पत्नी भूख हड़ताल पर, जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

त्रिपुरा में तैनात एक BSF जवान की पत्नी अपनी जमीन बचाने के लिए पिछले करीब 30 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठी हुई है। महिला का आरोप है कि उनके पति देश सेवा में त्रिपुरा में तैनात हैं, जबकि यहां कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। कई बार शिकायत और न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के लालपुर मौजा सथिनी निवासी मधु, पत्नी सुरेश चंद्र, ने बताया कि उनके पति सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत हैं और वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। महिला के अनुसार वर्ष 2009 में उनके पति ने गाटा संख्या 257 की जमीन खरीदी थी, जिस पर अब जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

कोल्ड स्टोर संचालक पर कब्जे का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि कोल्ड स्टोर संचालक मनोज कुमार ने उनकी जमीन पर बाउंड्रीवाल और गेट बनाकर कब्जा कर लिया। यह निर्माण उस समय किया गया जब उनके पति सीमा पर ड्यूटी निभा रहे थे। विरोध करने पर मामले की पैमाइश एसडीएम न्यायालय के आदेश पर कराई गई, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।

न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं रुका निर्माण

मधु का कहना है कि न्यायालय से उनके पक्ष में आदेश आने के बावजूद आरोपियों ने दोबारा जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, कई बार शिकायत करने और स्टे ऑर्डर दिखाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया।

30 घंटे से भूख हड़ताल जारी

अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर महिला पिछले 30 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठी हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) धरनास्थल पर पहुंचे और सात दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शनिवार को महिला सर्किट हाउस पहुंची और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

महिला ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने, फर्जी पट्टों की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि तिकोनिया पार्क पहुंचकर महिला से पूरे मामले की जानकारी ली गई है और जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महिला की भूख हड़ताल जारी है और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

One thought on “मैनपुरी में BSF जवान की पत्नी भूख हड़ताल पर, जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

  • Jo Jawan Desh ke liye apna sab kuchh chhodkar Desh hit mein karya karta hai uske Parivar ko nyaay Dena chahie Mera yah vichar hai ki hamari bhag ke sath niche sads Adhikari baithe hue hain message Dena chahie

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page