NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

संतरी ड्यूटी के दौरान चली गोली : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात BSF जवान की गोली लगने से मौत, जांच शुरू

नदिया (पश्चिम बंगाल): भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। यह घटना पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मुरुटिया थाना क्षेत्र स्थित रानीनगर बीएसएफ कैंप में शनिवार को हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटनावश गोली चलने का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत जवान की पहचान वैभव अन्ना मंडले (34) के रूप में हुई है। वह बीएसएफ की 11वीं बटालियन में तैनात थे और मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगांव जिले के निवासी थे। घटना के समय वह कैंप में संतरी ड्यूटी पर तैनात थे।

ड्यूटी के दौरान चली गोली

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी सर्विस राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उनके जबड़े में जा लगी। गोली लगने के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई और घायल जवान को तुरंत करीमपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस और बीएसएफ

घटना के बाद मुरुटिया थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा हुआ है।

जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

One thought on “संतरी ड्यूटी के दौरान चली गोली : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात BSF जवान की गोली लगने से मौत, जांच शुरू

  • निवेदन है कि सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त निरीक्षक मनी राम हूं मुझे भी ग्रुप में शामिल करने का कष्ट करे धन्यवाद

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page