NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की खेत में काम करते समय रोटावेटर में फंसने से दर्दनाक मौत

मेरठ (मवाना):
मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र के ग्राम मटोरा में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की जान चली गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सत्येंद्र के रूप में हुई है, जो सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ड्यूटी पर कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्येंद्र रविवार को छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव मटोरा आए थे। मंगलवार सुबह वह अपने चाचा के बेटे सहदेव के साथ खेत में गेहूं की बुवाई करने गए थे। इसी दौरान खेत में काम करते समय उनका पैर अचानक फिसल गया और वह रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम हो गई। सत्येंद्र अपने पीछे पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चों—बेटा अभिनव और बेटी अंशिका—को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर थाना मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देश की सेवा में तैनात एक जवान की इस तरह असमय मौत से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सत्येंद्र को एक जिम्मेदार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page