NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

हंडिया: दिवंगत BSF जवान की पत्नी को SBI ने सौंपा एक करोड़ रुपये का बीमा चेक

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की हंडिया शाखा ने बरौत कस्बा निवासी दिवंगत BSF जवान गुलाम मोहम्मद शाह की पत्नी शहनाज बानो को एक करोड़ रुपये का बीमा चेक प्रदान किया। जवान की करीब छह माह पूर्व ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

यह बीमा राशि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज योजना के तहत दी गई है। इस योजना के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान शहीद हुए केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की बीमा सहायता प्रदान की जाती है।

दिवंगत जवान गुलाम मोहम्मद शाह का खाता भारतीय स्टेट बैंक की हंडिया शाखा में संचालित था। इसी के तहत बैंक द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बीमा राशि का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक स्वदेश श्रीवास्तव और हंडिया शाखा के प्रबंधक पुष्कर मिश्र ने संयुक्त रूप से शहनाज बानो को बीमा चेक सौंपा। बैंक अधिकारियों ने दिवंगत जवान के योगदान को नमन करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहायता शहीद जवान के परिवार के लिए आर्थिक संबल बनेगी और उनके बलिदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

One thought on “हंडिया: दिवंगत BSF जवान की पत्नी को SBI ने सौंपा एक करोड़ रुपये का बीमा चेक

  • KIRAN BARAL

    Bsf bharat ka sarvashrest fouj hai

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page