NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या, AK-47 से खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा से सटे ओडिशा के नुआपड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ढेंकुनपानी कैंप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार (12 दिसंबर) देर शाम की बताई जा रही है।

मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के नुआपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार, जवान ने ड्यूटी के समय अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारी। घटना कोमना थाना क्षेत्र की है।

घटना की सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह घटना एक बार फिर सुरक्षा बलों में तैनात जवानों के मानसिक दबाव और तनाव के मुद्दे को सामने लाती है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page