रिटायर्ड CAPF जवानों के CLMS रजिस्ट्रेशन पर निर्देश, Parent Force में Physical Verification जरूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त जवानों के Centralised Liquor Management System (CLMS) में रजिस्ट्रेशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ITBP मुख्यालय द्वारा 28 सितंबर 2026 को जारी पत्र में BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB के सेवानिवृत्त जवानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।
पत्र के अनुसार, प्रत्येक बल के सेवानिवृत्त जवानों का पूरा विवरण और सेवा संबंधी डेटा उनके Parent Force के पास उपलब्ध रहता है। इसलिए CLMS में रजिस्ट्रेशन के दौरान सेवानिवृत्त जवान को Physical Verification के लिए अपने Parent Force में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
Physical Verification की व्यवस्था फर्जी रजिस्ट्रेशन और मदिरा के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से रखी गई है।
केवल एक बार जाना होगा Parent Force
निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि CLMS रजिस्ट्रेशन One Time Activity है। सेवानिवृत्त जवान को रजिस्ट्रेशन के लिए केवल एक बार अपने Parent Force की यूनिट में उपस्थित होना आवश्यक होगा।
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद सेवानिवृत्त जवान किसी भी बल की नजदीकी मदिरा कैंटीन से मदिरा आहरण की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
ITBP मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सभी सेवानिवृत्त जवानों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने Parent Force की नजदीकी मदिरा कैंटीन/यूनिट में एक बार उपस्थित होकर अपना CLMS रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।

