NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

भारत-पाक सीमा पर ड्यूटी के दौरान महिला BSF जवान को लगी गोली, GMC जम्मू रेफर; जांच शुरू

जम्मू: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुशील बॉर्डर BSF पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एक महिला जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल जवान की पहचान राजलक्ष्मी के रूप में हुई है, जो BSF की 7वीं बटालियन में तैनात बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की है। गोली जवान के सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल आरएसपुरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMC) जम्मू रेफर कर दिया।

सर्विस राइफल से गोली लगने की प्रारंभिक जानकारी

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जवान को उनकी अपनी सर्विस राइफल से गोली लगी है। हालांकि, गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना का वास्तविक कारण क्या है, इसे लेकर अभी तक BSF की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

ऐसे में घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद ही परिस्थितियां स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि राजलक्ष्मी सुशील बॉर्डर पोस्ट पर तैनात थीं और घटना के समय ड्यूटी पर थीं। वह तमिलनाडु की रहने वाली बताई जा रही हैं।

घटना के बाद संबंधित अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल BSF की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page