NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

CISF के सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव इब्राहिमपुर के मठिया पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

CISF के डीआईजी ने सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय को अंतिम सलामी दी। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की गई और शव यात्रा निकाली गई।

अंकित पांडेय कठुआ स्थित एक जल विद्युत परियोजना की सुरक्षा में तैनात थे। मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। इस घटना में CISF के चार कर्मियों की जान गई थी।

जानकारी के अनुसार, अंकित पांडेय वर्ष 2016 में CISF में दारोगा के पद पर भर्ती हुए थे। करीब दो वर्ष पहले उनका चयन सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित हाइड्रो प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।

परिवार के मुताबिक, अंकित पांडेय छह बहनों के बाद परिवार के इकलौते बेटे थे। वर्ष 2019 में ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी में उनकी शादी प्रियंका से हुई थी। उनका करीब ढाई वर्ष का एक बेटा है। उनकी पत्नी गृहणी हैं।

अंकित के पिता शिवप्रसाद पांडेय प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि मां प्रमिला पांडेय गृहणी हैं। पिता पिछले वर्ष बाइक दुर्घटना में घायल हुए थे और कमर की हड्डी टूटने के बाद से बिस्तर पर हैं।

अंकित पांडेय के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page