NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

SSB ASI विकास कुमार पर तीन महिला फेसबुक ब्लॉगर्स के गंभीर आरोप, जांच कमेटी गठित

मुजफ्फरपुर: सशस्त्र सीमा बल (SSB) के मुजफ्फरपुर सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात एएसआई विकास कुमार के खिलाफ तीन महिला फेसबुक ब्लॉगर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए SSB डीआईजी ने सेकेंड-इन-कमांड रजनीश कुमार मोरेल के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की है।

गुरुवार शाम तीनों महिलाएं सेक्टर हेडक्वार्टर पहुंचीं और जांच कमेटी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। इनमें दो महिलाएं उत्तर प्रदेश के लखनऊ और एक महिला दिल्ली की रहने वाली बताई गई है। लखनऊ की महिलाओं ने विकास कुमार पर बदसलूकी, कथित उगाही और अश्लील हरकत समेत कई आरोप लगाए हैं। वहीं, दिल्ली की महिला ने विकास कुमार के सहयोगी राजीव राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

जांच कमेटी ने इस मामले में एएसआई विकास कुमार का बयान भी दर्ज किया है। सेकेंड-इन-कमांड रजनीश कुमार मोरेल ने कहा कि कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है।

फेसबुक ब्लॉगर्स से संपर्क के बाद बढ़ा विवाद

SSB के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मामला फेसबुक पर कंट्रोवर्सी क्रिएट कर ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट हासिल करने से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, विकास कुमार के फेसबुक पर करीब 25 लाख फॉलोअर्स हैं।

बताया गया है कि विकास कुमार सेक्टर हेडक्वार्टर से बाहर शहर के सिटी पार्क में हर रविवार फेसबुक ब्लॉगर्स से मिलने जाते थे। इस दौरान ब्लॉगर्स को फेसबुक पर ज्यादा लाइक और कमेंट हासिल करने के तरीके बताए जाते थे। किसी तकनीकी समस्या के आने पर उसे ठीक करने में भी मदद की जाती थी।

इसी दौरान कुछ फेसबुक ब्लॉगर्स से विवाद शुरू हुआ और मामला धीरे-धीरे गंभीर आरोपों तक पहुंच गया।

महिलाओं ने डिजिटल साक्ष्य भी जांच टीम को दिए

लखनऊ की एक महिला ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह फेसबुक पर डिजिटल क्रिएटर है और इसी सिलसिले में उसकी पहचान एएसआई विकास कुमार से हुई थी। महिला का आरोप है कि फेसबुक से जुड़ी समस्या के समाधान के नाम पर उससे मोटी रकम ली गई और उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि फेसबुक और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उसके मुताबिक, इस पूरे मामले में विकास कुमार के सहयोगी की भी भूमिका रही है।

महिला ने विकास कुमार के साथ हुई कथित चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए हैं। उसकी सहयोगी महिला ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी स्थिति

फिलहाल SSB की जांच कमेटी सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप जांचाधीन हैं। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page